फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल से पेड़ चोरी की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। शहर के सिविल लाइंस स्थित जिला कारागार परिसर से लाखों कीमत के 23 पेड़ चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूर्व तैनात रहे जेल अधिकारियों के भी पूछताछ करेगी। घटना को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चा है।


मालूम हो कि शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित जिला कारागार के फार्म के चारो ओर दशकों पहले शीशम के पेड़ लगाए गए थे। जेलर धीरज कुमार ने गणना की तो यहां लगे शीशम के 23 पेड़ चोरी हो गए। इसका पता उन्हें तब चला जब पेड़ों की गिनती करने के बाद 1999 में हुई पुरानी गणना रजिस्टर से मिलान किया। इसके
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद उन्होंने शुक्रवार को शहर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने मुकदमे की विवेचना कोतवाली में तैनात वरिष्ठ एसआई को दी है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए जिला कारागार में पूर्व में तैनात रहे अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।


जिला जेल से लाखों पेड़ चोरी की जांच शुरू
पूर्व में तैनात रहे जेल अधिकारियों से होगी पूछताछ
जेलर ने शुक्रवार को दर्ज कराई थी शीशम के 23 पेड़ चोरी होने की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें