फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटे-पिटे विभाग को संवार रहा हूं- मोहसिन रजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। ‘मुझे जो विभाग मिला है वह पूर्व की सरकारों के मंत्रियों द्वारा लूटा जा चुका है। मैं इसे फिर से संवारने में लगा हुआ हूं। इस विभाग के पूर्व मंत्रियों ने 5 हजार करोड़ का बोर्ड खड़ा कर रखा है। राममंदिर का मुद्दा आस्था से जुड़ा हुआ है। मंदिर बने यह मैं भी चाहता हूं’।


यह बातें प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहीं। वह सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सपा सरकार में इस विभाग के मंत्री रहे आजम खां पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड पूरी तरह से लूटा जा चुका है। तंज कसे, पूर्व मंत्री ने पांच हजार करोड़ का बोर्ड खड़ा कर लिया और मैं एक
विज्ञापन



क्रिकेट अकादमी नहीं बना पाया। लालू यादव पर शिकंजा कसे जाने और मुलायम सिंह पर नरमी बरतने में भाजपा की भूमिका के सवाल पर कहा कि लालू हों या मुलायम, जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं मंत्री ने सरकार के सौ दिनों की उपलब्धियों का भी बखान किया।
विज्ञापन



राममंदिर निर्माण के सवाल पर बोले कि यह आस्था से जुड़ा हुआ मुद्दा है। कहा कि मैं भी चाहता हूं कि राममंदिर का निर्माण हो। उन्होंने शहर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम को भव्य रूप देने के लिए लगातार प्रयास किए जाने की भी बात कही। इस मौके पर आनंद अवस्थी, अनुराग अवस्थी, सुशील तिवारी, विजय द्विवेदी, नुरुल हक, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, शैलेंद्र दीक्षित, राधा मिश्रा भी मौजूद रहे।


लूटे विभाग को संवार रहा हूं- मोहसिन रजा
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने आजम खां पर साधा निशाना
राममंदिर मुद्दे पर बोले, यह आस्था से जुड़ा मुद्दा है, वह भी चाहते हैं मंदिर बने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें