कानपुर। पशुपालन निदेशालय के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक के साथ हुई 8.65 लाख की ठगी में उन्हें 4.11 लाख रुपये वापस मिल गए हैं। ये धनराशि क्राइम ब्रांच ने उन खाताें को फ्रीज कराकर वापस दिलाई है, जिनमें ठगी के बाद रकम गई थी।
जूही गौशाला निवासी अनिल दीक्षित पशुपालन निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद उनके जीपीएफ का 10 प्रतिशत भुगतान फंसा था। पिछले माह उनके पास कॉल आई। इसमें उनसे बैंक खाते की सारी जानकारी ले ली गई। इसके बाद उनके दो अलग-अलग खातों से 8.65 लाख रुपये पार कर दिया। उन्होंने साइबर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते खाते को फ्रीज कर 4.11 लाख रुपये की रकम बचा ली। साइबर थाना प्रभारी सुनील वर्मा ने शनिवार के अनिल दीक्षित को बुलाकर यह रकम वापस कराई गई। संवाद