कानपुर। जनरलगंज से शुक्रवार की रात निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल साउंड सिस्टम की आवाज कई जगह मानक से अधिक मिली है। यह जांच पुलिस ने 10 साउंड लेवल मीटर से आवाज के नमूने लेकर कराई है। इसके लिए चौकी इंचार्ज और ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि साउंड सिस्टम की प्रारंभिक जांच में कई जगह मानक से अधिक आवाज मिली है। यह शोर जैसी श्रेणी में आता है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद हाईकोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी पूर्वी के मुताबिक शुक्रवार को आवाज के नमूने लेने की वजह से शनिवार को निकाली गई रथयात्रा में साउंड सिस्टम की संख्या कम थी। ब्यूरो