फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार जिलों से परीक्षा देने आएंगे 40,512 परीक्षार्थी, रिजर्व में रहेंगी 30 रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 22 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें चार जिलों से 40,512 परीक्षार्थी देने आएंगे। परिवहन निगम ने इन परीक्षार्थियों को लाने व ले जाने के लिए 30 अतिरिक्त रोडवेज बसों को लगाया है। ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। पूछताछ केंद्र पर दो कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मयंक कुमार ने बताया कि छह व सात सितंबर को होने वाली यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए विभाग ने कमर कस ली है। उन्होंने बताया कि 30 अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। चालक व परिचालकों की ड्यूटी शुक्रवार से रविवार शाम सात बजे तक रहेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। गैरजनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो, इसलिए पूछताछ पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थियों को बसों के जाने व आने की समय-समय पर जानकारी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें