फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यातायात नियमों का तीन बार उल्लंघन करने पर 40 डीएल निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बाइक व कार सवार नियमों का खुलेआम मजाक उड़ा रहे हैं। उसके सापेक्ष वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है। अगर परिवहन विभाग के आंकड़ों की बात करें, तीन बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर परिवहन विभाग ने 10 महीने में 40 ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार, अगर कोई तीन या इससे अधिक बार गलती दोहराता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है। इसी के तहत जनवरी से अक्तूबर तक तीन से अधिक बार चालान कराने के बाद भी नियमों का पालन न करने वाले 40 लोगों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। व्यापक चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी दुपहिया वाहन लापरवाह बने हैं और हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। बुधवार को परिवहन व पुलिस ने अभियान चलाया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पूरे जिले में 112 चालान काटे। इनमें हेलमेट नहीं लगाने पर 76 चालान किए। विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अक्तूबर तक 6,440 हजार से अधिक लोगों के चालान परिवहन व यातायात पुलिस ने किए है, जो हेलमेट व सीट बेल्ट या काली फिल्म लगाकर यातायात नियमाें की अनदेखी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें