सीएम योगी के आदेशों का अधिकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। उनके सख्त तेवर भी अधिकारियों पर बेअसर नजर आ रहे हैं। इटावा के महेवा ब्लॉक की अहेरीपुर गोशाला में पिछले तीन दिनों में चार गोवंशों की मौत हो गई और दो कंकाल भी मिले हैं। प्रशासन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव और कंकालों को पास के तालाब में दबवा दिया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम ने प्रधान और एसडीओ को चारा और गोशाला के दलदली स्थान पर मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए और मिट्टी डलने तक तक 122 गोवंशों को छुट्टा छोड़ दिया गया। अहेरीपुर गोशाला के ज्यादातर हिस्से में बारिश का पानी भरने से जमीन दलदली हो गई है।