बाघपुर ककरदही में लगे रोजगार मेला में साक्षात्कार लेतीं कंपनी प्रतिनिधि।
- फोटो : संवाद
कानपुर देहात। मैथा के ककरदही बाघपुर स्थित स्वामी सत्तसंगानंद एवं परमानंद सेवा समिति प्राइवेट आईटीआई में गुरुवार को रोजगार मेला लगा। यहां छह कंपनियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में सफल 38 युवाओं को नौकरी का ऑफर लेटर मिला।
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला लगाया गया। सुबह से ही युवा यहां पहुंचने लगे। मेला में निजी क्षेत्र की 6 कंपनियों ने प्रतिभाग किया गया। कुल 79 अभ्यर्थी यहां पहुंचे और रुचि के अनुसार कंपनियों में साक्षात्कार दिया। इसमें 38 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन कर ऑफर लेटर दिया गया। यहां जिला सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी, कार्यालय के अनुज, तेज प्रताप, विनोद कुमार व प्राइवेट आईटीआई के प्रधानाचार्य आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।