फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षी मेरा मित्र अभियान : विद्यालयों में पक्षियों के लिए रखे पानी भरे सकोरे

Fri, 09 May 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
अभियान में पक्षियों के लिए पानी भरा सकोरा रखते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : स्रोत संगठन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एबीवीपी की अकबरपुर नगर इकाई की ओर से पक्षी मेरा मित्र अभियान की शुरुआत गुुरुवार को की गई। इसमें विद्यालयों में गर्मी में पक्षियों के लिए पानी भरे सकोरा रखे गए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अभियान में अकबरपुर के सरला द्विवेदी महाविद्यालय व अकबरपुर महाविद्यालय में गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पीने के पानी का इंतजाम किया गया। मिट्टी के सकोरा में पानी भरा गया और उन्हें छायादार स्थान पर रखा गया। जिला प्रमुख अनिल द्विवेदी ने कहा कि सभी को गर्मी में पानी की जरूरत अधिक होती है। इसमें पशु व पक्षी भी शामिल हैं। प्यास लगने पर भटक कर पक्षियों की जान न जाए। इसके लिए सकोरा में पीने का पानी रखें। उन्होंने कहा कि संगठन छात्र हितों के लिए काम करता है। इसके साथ ही विभिन्न किया कलापों के जरिए समाज सेवा की जाती है।
सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत सह प्रमुख डॉ. राममनोहर मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने आयाम एसएफडी (सेवार्थ विद्यार्थी) के तहत ये जिम्मेदारी ली है कि पक्षियों के लिए सकोरे लगाएंगे। मुहिम में शामिल कार्यकर्ताओं ने झुरमुट से घिरे छायादार स्थानों पर पानी भरे सकोरे रखे। यहां अकबरपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश चंद्र पांडेय, उमेश तिवारी, डॉ. अंजू शुक्ला व आईएन त्रिपाठी, विनय पांडेय, दिलीप शुक्ला, रामजी तिवारी, मनोज तिवारी, गौरव पांडेय, एबीवीपी के नगर अध्यक्ष विवेक यादव, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला सोशल मीडिया संयोजक मिस्वा खान, वैभव सिंह, प्रणव सिंह, अमन शर्मा, युवराज, आदिल,जूही पाल, सानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें