फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसए में 372 छात्रों को मिलेंगी उपाधियां, 33 को पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के 28वें दीक्षांत समारोह में 372 मेधावियों को उपाधियां और 33 मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति रजत पदक और कुलपति कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। कुल 69 छात्रों को पीएचडी उपाधि दी जाएगी। यह जानकारी विवि के कुलपति सभागार में बुधवार को कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी और मुख्य अतिथि के रूप में बीमस्टेक के महासचिव एंबेसडर इंद्रमणि पांडेय होंगे। समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी हिस्सा लेंगे। इस बार पदक जीतने में छात्र आगे रहे हैं। नौ-नौ कुलाधिपति स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाने हैं। स्वर्ण पदक पाने वालों में पांच छात्र और चार छात्रा हैं।

रजत पदक पाने वालों में चार छात्र और पांच छात्रा और कांस्य पदक पाने वालों में पांच छात्र और चार छात्रा हैं। छह प्रायोजित स्वर्ण पदक पाने वालों में पांच छात्र और एक छात्रा है। कुल 19 छात्रों और 14 छात्राओं को पदक दिया जाएगा। 55 को कृषि, चार को गृहविज्ञान और 10 को उद्यान की पीएचडी उपाधि दी जाएगी। समारोह से पूर्व 498 छात्राओं की ब्लड की जांच कराई गई, 10 में खून की कमी निकली है। समारोह में मां बेटी सम्मेलन करवाया जाएगा। इस मौके पर विवि की रजिस्ट्रार रेनू सिंह, वित्त अधिकारी संजय राय, डीन कृषि डॉ. कौशल कुमार, निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी, डॉ. विजय यादव, डॉ. नौशाद खान, डॉ. खलील खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




दीक्षांत में नहीं शामिल होंगे परास्नातक छात्र
कुलपति डॉने बताया कि परास्नातक छात्रों का कोर्स और परीक्षाएं न हो पाने के कारण उनको दीक्षांत में शामिल नहीं किया गया है। इन पाठ्यक्रम के मेधावियों को अगले वर्ष होने वाले दीक्षांत में पदक के लिए शामिल किया जाएगा।



विवि में चल रहा सफाई अभियान
पिछले दीक्षांत में गंदगी से पटे विवि को देखकर राज्यपाल ने खरीखोटी सुनाई थी। इस बार राज्यपाल के निर्देश पर सीएसए विवि में पिछले एक माह से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। भवनों के अंदर से लेकर ऊपर तक की सफाई की जा रही है। कई वर्षों बाद विवि के सभी भवनों की रंगाई-पुताई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें