पीएम मोदी की रैली से पहले शहर और आसपास के जिलों के बैंकों में करेंसी का फ्लो बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक ने तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार देर शाम रिजर्व बैंक में करीब 3500 करोड़ की करेंसी पहुंच चुकी है।
शनिवार को यह शहर और आसपास के जिलों के करेंसी चेस्ट पहुंचाई जाएगी। आरबीआई के सूत्र बताते हैं कि करेंसी प्रिंटिंग प्रेस मैसूर और नासिक से दो हजार, पांच सौ, सौ व पचास व दस के नोटों की करेंसी स्पेशल विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचाई गई। इसके बाद आरबीआई की स्पेशल करेंसी वैन से इसे कानपुर लाया गया। शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी यहां से करेंसी वैन विभिन्न जिलों के लिए रवाना होंगी।