फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिलाई में पारंगत होकर समूह की 35 महिलाएं करेंगी कारोबार

Fri, 02 Jan 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वरोजगार उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य एनआरएलएम विभाग की तरफ से समूह की 35 महिलाओं को जनवरी के पहले सप्ताह से सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत कारोबार को शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आजीविका मिशन की तरफ से समूह की महिलाओं को आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) से उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। अभी तक जिले में संचालित नौ हजार स्वयं सहायता समूह की 90 हजार से अधिक महिलाओं को स्व रोजगार के लिए प्रेरित किया गया है। इनमें कई महिलाएं खुद का कारोबार शुरू कर आमदनी कर रही है। साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।
आरसेटी निदेशक मयंक कटियार ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह से प्रशिक्षण शुरू होना है। इसमें पहले बैच में 35 महिलाओं को चयनित किया गया है। जबकि अगले बैच के लिए अन्य समूह की महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षक निखिल मिश्रा ने बताया कि इसमें इन्हें बच्चों की ड्रेस, महिलाओं से संबंधित कपड़ों को सिलने के अलावा अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं समूह की अन्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन

.....................
वर्जन.......

समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन से चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से लाभांवित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन्हें रोजगार शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें