Unnao News: राम मंदिर का निर्माण न होने तक अन्न न खाने के संकल्प पर अडिग लक्ष्मी स्वरूप ब्रह्मचारी उर्फ फलाहारी बाबा को प्रसाद की खीर खिलाई। उन्होंने 34 साल बाद अन्न ग्रहण। फलाहारी बाबा ने बताया कि भोजन वह अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने के बाद ही करेंगे।
उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी कोतवाली क्षेत्र के गांव झूलूमऊ में मां फूलमती और बालाजी धाम में सोमवार को नवनिर्मित मंदिर में राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान लक्ष्मी स्वरूप ब्रह्मचारी उर्फ फलाहारी बाबा, नीरज स्वरूप ब्रह्मचारी, कृपाशंकर अवस्थी आदि ने यज्ञ वेदी के पूजन के साथ राम दरबार की मूर्तियों की अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई।
विज्ञापन
यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आयोजित कन्या भोज और भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रथम पूजन एसओ राजेश पाठक ने किया। इसके बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण न होने तक अन्न न खाने के संकल्प पर अडिग लक्ष्मी स्वरूप ब्रह्मचारी उर्फ फलाहारी बाबा को प्रसाद की खीर खिलाई। उन्होंने 34 साल बाद अन्न ग्रहण। फलाहारी बाबा ने बताया कि भोजन वह अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने के बाद ही करेंगे।