फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएमए फाइनल में 33 और इंटरमीडिएट में 22 प्रतिशत छात्र सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित जून 2026 की सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। स्वरूपनगर स्थित कार्यालय में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। कानपुर चैप्टर के छात्रों को अच्छी सफलता मिली है। सीएमए फाइनल में 33 और इंटरमीडिएट में 22 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं।
विज्ञापन


चैप्टर के सचिव सीएमए अजय शर्मा ने बताया कि इशिका मोदी ने सीएमए फाइनल दोनों ग्रुप में एक साथ सफलता हासिल की। साथ ही अर्पित कुमार तिवारी, दीपा चावला, तान्या अग्रवाल, सागर सचदेवा, गज़ाला परवीन, राज आर्यन सिंह, रविंद्र सिंह, यशी त्रिपाठी, मोनिका शुक्ला फाइनल परीक्षा में सफल हुए हैं। सीएमए इंटरमीडिएट में खुशी चावला ने चैप्टर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त महेंद्र सिंह, दक्ष गौतम, काजल राजपूत, गौरव कुमार, लविशा मोटवानी, राजन कुमार जायसवाल, मोहम्मद अयान, अंकित विश्वकर्मा, हर्ष प्रजापति, पार्थ विश्नोई, शिवन्या कश्यप, यश, राजेश मिश्रा, अक्षत दीक्षित, रोशन यादव, आयुष्मान शर्मा, तृषा गर्ग और शौर्य कश्यप सफल हुए। सीएमए फाइनल का परिणाम 33 प्रतिशत और सीएमए इंटरमीडिएट का परिणाम 22 प्रतिशत रहा। कानपुर चैप्टर चेयरमैन सीएमए एके श्रीवास्तव ने सफल छात्रों को बधाई दी। बताया कि इस बार भी शहर का परिणाम आसपास के जिलों से बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें