फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एथलेटिक मीट के लिए छह अगस्त तक होगा ऑनलाइन पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिला एथलेटिक एसोसिएशन कानपुर और आईआईटी कानपुर की ओर से आठ और नौ अगस्त तक जिला एथलेटिक मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब प्रतिभागी छह अगस्त की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन एंट्री करा सकेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। किसी भी प्रकार की ऑफलाइन प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। शुरुआत आठ अगस्त को होगी। पहले दिन अंडर-20 महिला, पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ और अंडर-16 बालक- बालिका वर्ग की 1000 मीटर दौड़ का आयोजन सुबह सात बजे से किया जाएगा। शेष सभी स्पर्धाएं सुबह नौ बजे से होंगी। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर के अवैतनिक सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें