फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन माह में मिले 33 बच्चे, रेलवे स्टेशन पर तत्काल बनाएं चाइल्ड हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर चाइल्ड हेल्प डेस्क न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्लेटफार्म नंबर एक व घंटाघर की ओर तत्काल बूथ बनाने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सामने आया कि तीन माह में रेलवे चाइल्ड लाइन के माध्यम से 33 बच्चे मिले। पहले हर महीने औसतन तीन से चार मामले की सामने आते थे। इनमें ज्यादातर बच्चे बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार द्विवेदी को सभी प्लेटफार्मों पर महिला हेल्पडेस्क और चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। मेट्रो स्टेशन का भी निरीक्षण कर वहां भी हेल्पडेस्क व संकेतक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें