फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण श्रमशक्ति समेत 32 ट्रेनें लेट, यात्री रहे परेशान, 222 ने लौटाए टिकट

Fri, 01 Jan 2021 06:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कोहरे की वजह से शुक्रवार को नए साल पर सेंट्रल स्टेशन पर 32 ट्रेनें लेट आईं। दिल्ली से आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से साढ़े नौ बजे आई। वहीं, लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर सवा 11 बजे के बजाय दोपहर डेढ़ बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची।
विज्ञापन


सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से दोपहर साढ़े 12 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से 222 यात्रियों ने टिकट वापस कर दिए। वहीं, 198 यात्रियों को दूसरी कनेक्टिंग ट्रेन से सफर करने की अनुमति दी गई।

ये ट्रेनें घंटों लेट, लोग परेशान
प्रयागराज-चंडीगढ़, संगम एक्सप्रेस एक घंटा, नई दिल्ली-रांची कोविड स्पेशल आधा घंटा, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी आधा घंटा, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ढाई घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा, लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, सुबह दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से तो शाम को दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से सेंट्रल स्टेशन आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें