उन्नाव। शहर के अलग अलग मोहल्लों में बिना नक्शे के हो रहे पांच अवैध निर्माणों को यूडीए ने सील कर दिया है। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यूडीए के अधिकारियों ने नक्शा न दिखाने पर कार्रवाई की।
उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता राजेश मोहन, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, पंकज कुमार, वसीम सिद्दिकी व सतीश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मोहल्ला पूरन नगर पहुंचे। यहां विनीत कुमार शुक्ल का मकान नक्शा न दिखाने पर सील कर दिया गया।
कब्बाखेड़ा में रजनेश गौड़, मोतीनगर में राजेश कुमार व राजू गुप्ता और काशीराम कालोनी के पास माधुरी तिवारी के बिना नक्शा निर्माणधीन मकान को सील कर दिया। यूडीए के सचिव पीके सिंह ने बताया कि बिना नक्शा पास किए मकान बनवाए जा रहे थे जिन्हें सील किया गया है।
- फोर्स के साथ पहुंची यूडीए की टीम, नक्शा न दिखाने पर की कार्रवाई