फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर गिरा एचटी लाइन का तार, श्रमिक जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
आसीवन थानाक्षेत्र के रामदीनखेड़ा में एचटी लाइन का तार टूटकर ट्रक पर गिर गया। हादसे में एक श्रमिक करंट की चपेट में आने से जिंदा जल गया। जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों व परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। एसडीएम व एक्सईएन ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। एक्सईएन ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये व घायल श्रमिक को उपचार में आर्थिक मदद दिलाने का आश्वसन दिया है।
विज्ञापन



हसनगंज थानाक्षेत्र के अकबरपुर निवासी लालू (35) पुत्र स्व. केशन मजदूरी करता था। शनिवार सुबह वह गांव के ही राधेलाल (40) पुत्र कुशेहर, ऊसू (45) पुत्र शिवचरन, सोनू (30) व मुनीम (32) पुत्र मुन्नू के साथ लकड़ी लदवाने आसीवन थानाक्षेत्र के जब्बरखेड़ा गांव ट्रक से जा रहा था। ट्रक अभी आसीवन थानाक्षेत्र के रामदीनखेड़ा गांव पहुंचा था तभी आसीवन के नौहाईखुर्द निवासी ट्रक चालक मो. सरताज पुत्र इरशाद को सड़क के ऊपर से गुजरे एचटी लाइन तार में शार्ट सर्किट होते दिखाई पड़ा।

चालक मो. सरताज ने ट्रक सड़क किनारे रोक दिया। इसी दौरान एचटी लाइन का तार टूटकर ट्रक पर ही आ गिरा। सबसे पहले लालू ट्रक से कूदा तो वह करंट की चपेट में आ गया। यह देख ट्रक में बैठे राधेलाल, ऊसी, सोनू, मुनीम व चालक मो. सरताज भी ट्रक से कूदे। जमीन में करंट दौड़ने से राधेलाल भी गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने करंट से झुलसे राधेलाल को मियागंज सीएचसी भेजा। ग्रामीणों व परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम हसनगंज सूरज यादव व एक्सईएन एके चौधरी अस्पताल पहुंचे। एक्सईएन एके चौधरी ने बताया कि मृतक लालू के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। करंट से झुलसे श्रमिक का भी उपचार कराया जाएगा।

लकड़ी लादने व उतारने का करता था काम
हसनगंज के अकबरपुर निवासी लालू गांव के अन्य श्रमिकों के साथ ट्रक पर लकड़ी लादने व उतारने का काम करता था। शनिवार को वह गांव के ही साथियों के साथ आसीवन के जब्बरखेड़ा में धर्मकांटा से लकड़ी लदवाने जा रहा था। ट्रक हसनगंज के भानपुर निवासी वीरेंद्र यादव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें