फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी न मिलने पर ग्रामीणों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। ब्लॉक क्षेत्र के नासरसेड़ा गांव में लगी रेलवे के मालभाड़ा परियोजना के लिये मिक्सर तैयार करने वाली मशीन उठाने आए कंपनी के लोगों पर ग्रामीणों मजदूरी के रुपए न देने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची एसडीएम डेरापुर और थाना पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही उन्हें रुपए दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

झींझक में जारी रेलवे मालभाड़ा परियोजना की चौथी लाइन के काम में गिट्टी को मिक्सर करने के लिए कंपनी ने नासर सेड़ा निवासी केशकली पत्नी रामाधार की 10 बिसवा जमीन पर प्लांट लगाने के लिए 40 हजार रुपये में 11 माह के लिये लीज पर लिया था। काम के लिये कुछ गांव वालों को मजदूरी के लिये रखा था। समय पूरा होने पर भूमि का किराया देने के बाद शनिवार को प्लांट के इंचार्ज अजीत कुमार जैसे ही प्लांट उठाने पहुंचे तभी वहां पहुंची भूमि की मालिक केशकली व मजदूरी करने वाले ग्रामीणों ने रुपये न देने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।
इंचार्ज अजीत कुमार सूचना पर पर वहां पहुंची उपजिलाधिकारी डेरापुर दीपाली कौशिक व निरीक्षक मंगलपुर ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करा कंपनी के लोगो से मजदूरी दिलाने व सफाई करवाने का आश्वासन दिया। निरीक्षक मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया की प्लांट संचालक पर मजदूरी न देने का आरोप लगा कुछ लोग प्लांट नही उखड़ने दे रहे थे। उन्हे शांत करा कर प्लांट उखड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें