फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने गई टीम पर आक्रोशित भीड़ ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां(कानपुर देहात)। एक सप्ताह बाद भी अतिक्रमण न हटने पर शनिवार को एनएचएआई की टीम कस्बा पहुंची। टीम ने फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने का जैसे ही प्रयास किया तो वहां मौजूद लोगों ने बदसलूकी शुरू कर दी। वहीं आक्रोशित भीड़ पत्थर बाजी करने लगी, जिस टीम के सदस्य बैरंग लौट गए। टीम ने पुलिस को घटना के बावत तहरीर दी है।
विज्ञापन

बता दे कि गत सप्ताह जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएचएआई टीम व एसडीएम अकबरपुर के नेतृत्व में रनियां में सर्विस रोड बनवाने के लिये कब्जा हटवाना शुरू किया था, लेकिन रायपुर, विसायकरपुर, राजेंद्र चौराहे, फत्तेहपुर रोशनाई सहित अन्य लोगों ने एक सप्ताह का समय देने की मांग की थी, जिसपर टीम वापस लौट गई थी। वहीं सप्ताह पूरा होने के बाद शनिवार को एनएचएआई की टीम कब्जा हटवाने वहां पहुंची। जिस पर वहां क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो गए। एनएचएआई के कर्मचारी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि एक सप्ताह पूरा हो जाने के बाद जब राजेंद्र चौराहे ओवर ब्रिज का अतिक्रमण हटाने के लिये जेसीबी से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया। तो राजेंद्र चौराहे निवासी डा. राघवेद्र सिंह और अन्य लोगों ने जान लेवा हमला किया। उन्होने पब्लिक को भड़काकर ईट पत्थर मारना शुरु कर दिया। माहौल गर्म होने के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा। एनएचएआई के अधिकारियों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसपर राजेंद्र चौराहे पर क्यूआरटी तैनात की गई। चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि राजेंद्र चौराहे पर जाकर झगड़ा होने की जानकारी मिली थी, लेकिन वहां पहुंचने पर नोकझोंक होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। रविवार की सुबह फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें