फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक तीसरे दिन घर लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। होली के दिन लापता हुआ युवक तीसरे दिन रहस्यमय ढंग से घर लौट आया। उसके शरीर और हाथ में कई जगह चोटें हैं। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कसबा कमालगंज के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी आसू शुक्रवार को देर रात भाई रोहित और विकास के साथ होली मिलने बाइक से घर से निकला था। विकास और रोहित घायल अवस्था में घर लौट आए थे। आसू का पता नहीं था। घायल विकास ने बताया कि रजीपुर स्थित पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर कमालगंज आ रहा था। तभी


बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे की रैंलिंग से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए थे। करीब पांच घंटे बाद जैसे तैसे दोनों लोग घर पहुंचे। आसू मौके पर नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। रविवार सुबह लगभग 11 बजे लापता युवक घर आ गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी भर्ती कराया। हालत खराब होने के कारण युवक को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने युवक को शहर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। युवक के भाई बासू ने बताया कि भाई अभी बोलने की स्थित में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 5....अस्पताल में भर्ती आसू। अमर उजाला
लापता युवक तीसरे दिन घर लौटा
युवक के हाथ समेत शरीर के कई अंगों में है चोट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें