फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को शौचालय में छोड़ा, दूसरी महिला ने अपनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नबावगंज। कस्बा क्षेत्र में बर्तन वाली गली में डा. उमेश गंगवार के अस्पताल में प्रसूत नवजात को छोड़कर चली गई। दवा लेने आई दूसरी महिला ने नवजात को अपनाकर मातृत्व का परिचय दिया।
विज्ञापन


रविवार को डा. उमेश गंगवार अस्पताल में मरीजों को देख रहे थे। भीड़ अधिक होने के कारण अस्पताल में पैर रखने को भी जगह नहीं थी। इसी दौरान कुछ लोगों के साथ एक गर्भवती चिकित्सक के पास पहुंची। गर्भवती युवती से चिकित्सक ने कहा कि अल्ट्रासाउंड करवा लें। थोड़ी देर में ही युवती अस्पताल के शौचालय में गई। कुछ देर

बाद वह अपने साथ आए लोगों को लेकर अस्पताल से चली गई। युवती के जाने के थोड़ी देर के बाद दवा लेने आई महिला शौचालय में गई। महिला को शौचालय में नवजात शिशु दिखाई पड़ा। महिला के चिल्लाने पर
विज्ञापन



चिकित्सक शौचालय पहुंचे। बच्चे को पड़ा देखकर उन्होंने लोगों से युवती को देखने के लिए बाहर भेजा, लेकिन बाहर कोई नहीं मिला। महिला ने अपने कपड़ों में नवजात बालक को लपेटा और डाक्टर को बिना बताए चली गई।

डाक्टर उमेश ने बताया कि युवती कौन थी और कहां से आई थी, उसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि बच्चे को ले जाने वाली कहां रहती है, उसका उन्हें पता नहीं है। दवा लेने आए लोगों ने बताया कि महिला के तीन पुत्रियां हैं। पुत्र मिलते ही महिला उसको लेकर खुशी- खुशी अपने घर चली गई।
विज्ञापन


नवजात को शौचालय में छोड़ा
दवा लेने के बहाने अस्पताल आई थी युवती, महिला ने अपनाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें