फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में यूपी 100 पुलिस पर हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनौर में गुरुवार शाम चल रही रासलीला से अवैध असलहाधारियों को पकड़ने पहुंची यूपी 100 पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों की पिटाई से एक दरोगा व दो सिपाही घायल हो गए। भीड़ ने यूपी 100 की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी।

लखनौर में ग्राम प्रधान के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र रासलीला का आयोजन करा रहे हैं । गुरुवार रात रासलीला चल रही थी। इसी दौरान किसी ने यूपी 100 पर सूचना दी कि गांव के ही महिपाल सिंह और मलखान सिंह तमंचे के बल पर उपद्रव कर रहे हैं।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के आधार पर यूपी 100 टीम के उपनिरीक्षक रंगनाथ सिंह, सिपाही आशीष जायसवाल और धर्मेंद्र सिंह के साथ लखनौर पहुंच गए । यहां रंगनाथ सिंह ने महिपाल सिंह को तमंचे समेत पकड़ लिया।


महिपाल के पकड़े जाते ही ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने ईंट पत्थर चलाने के बाद लाठी-डंडे भी चलाए। पथराव से यूपी 100 कार क्षतिग्रस्त हो गई। उपनिरीक्षक रंगनाथ सिंह का सिर फट गया।
विज्ञापन


सिपाही आशीष जायसवाल और धर्मेंद्र सिंह भी घायल हो गए। यूपी 100 टीम किसी तरह लखनौर से भागकर पचदेवरा मार्ग पर पहुंची और पचदेवरा थानाध्यक्ष को सूचना दी। इसके बाद थाने से अतिरिक्त फोर्स गांव में भेजी गई। पचदेवरा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है । पुलिस फोर्स के साथ खुद गांव जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें