फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निगोह खास में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने सल्फास खा लिया। उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम क्षेत्र के ग्राम निगोह खास में जीतू तिवारी (30) पुत्र राधेश्याम तिवारी का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात 8 बजे के करीब उसने क्षुब्ध होकर सल्फास की गोलियां खा लीं। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर नगला दिलू स्थित सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन


पत्नी से विवाद के बाद युवक ने दी जान
-जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें