अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मलवां ब्लाक के रारी गांव में 30 साल से झुग्गी डालकर रहने वाले गरीबों ने लेखपाल पर कालोनी में रोड़ा बनने का आरोप लगाया है। शनिवार को तहसील में प्रदर्शन कर इन्होंने एसडीएम से न्याय मांगा।
एसडीएम सत्य प्रकाश सिंह को इस आशय का शिकायती पत्र सौंपते हुए मुन्नी, रिंकू, अकील, इरफ ान, नफीस सहित दर्जनों हैदर अली ने कहा कि गांव के भूमिहीन गरीबों को 30 साल पहले तत्कालीन प्रधान स्व. महबुल्ला खां ने पुरवा में जमीन देकर बसाया था। तभी से वह मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर कर रहे है।
वर्तमान प्रधान के प्रयासों से गांव के 13 गरीबों को कालोनियां आवंटित हुई हैं। इसकी धनराशि मिलने के बाद झुग्गी में गुजर बसर करने के बाद जब काबिज जमीन पर निर्माण कराना शुरू किया। इसे हलका लेखपाल रामसेवक यादव ने रुकवा दिया है। लेखपाल ने झुग्गी से बाहर करने की धमकी दी है।
यदि लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्याय नहीं दिया जाता है तो वह जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच सौंपी है। उन्होंने बताया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
कालोनी बनाने से रोकने पर भड़के लोग
तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम से गुहार