फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर । भाकियू की महापंचायत में किसान समस्याआें का मुद्दा छाया रहा। निराकरण न होने पर आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। शुक्रवार को ललौली रोड स्थित सहकारी समिति के मैदान में हुई महापंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने प्रशासन से सड़कों पर उतरकर दो-दो हाथ करने की घोषणा की।
विज्ञापन


महापंचायत में तहसील बिंदकी क्षेत्र के किसानों को अरसे से बिजली आपूर्ति ठीक न होने, विद्युत की बढ़ी दरों को वापस लेने, खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को 48 घंटे में बदलने, नलकूपों, हैंडपंपों को ठीक कराने, गरिमा कोल्ड स्टोरेज में सड़े आलू का मुआवजा दिलाने, नहरों व रजबहों में टेलतक पानी पहुंचाने जैसे मुद्दे छाये रहे।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, राजेंद्र सिंह, देव नारायन पटेल, दीपक गुप्ता, हीरालाल, दिलीप तिवारी, प्रेम सिंह, राम सहाय पटेल, नागेंद्र यादव, प्रीतम सिंह सहित दर्जनो नेताओं ने भी संबोधित किया। एसडीएम सत्य प्रकाश सिंह, सीओ पीयूष कांत राय ने किसान समस्या के निराकरण और दरोगा पर उत्पीड़न के मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें