फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से छात्रा समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। संक्रामक बीमारियाें का कहर जारी है। अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। उधर, जिले के अधिकांश गांवों में बीमारी फैली है। बीमारी पर रोकथाम लगाने में स्वास्थ्य महकमा फेल नजर आ रहा है।

चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार मलवां ब्लाक के साई गांव निवासी राधा देवी (48) पत्नी घनश्याम हफ्ते भर से बुखार से पीड़ित थीं। राधा का चौडगरा में ही झोलाछाप से इलाज चल रहा था। रविवार की रात तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। गांव में बुखार से कई और लोग ग्रसित है। गांव में गंदगी फैली है जिससे संक्रामक बीमारी का कहर जारी है।
विज्ञापन


असोथर प्रतिनिधि के अनुसार बेरुई गांव की रहने वाली कलावती (60) पत्नी रघुनाथ रैदास चार दिन से बुखार से पीड़ित थीं। गांव में झोलाछाप से इलाज करा रही थीं। रविवार की रात हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। इसी प्रकार इसी गांव की रहने वाली प्रियंका (14) पुत्री मुन्ना विश्वकर्मा डॉ. भीमराव अंबेडकर बेरूई में कक्षा नौ की छात्रा थी।

यह दो दिन से बुखार से ग्रसित थी। छात्रा का भी गांव में झोलाछाप से इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने परिजन कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। बेरुई गांव में राजेश, रामू, कैलाश, रियाजुल, सुनील, दिनेश, सोनू, रजबअली, राजेंद्र लोग बीमार हैं।
विज्ञापन


25 मरीजों का किया परीक्षण
जाफरगंज (ब्यूरो)। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारा की टीम खदरी गांव पहुंची और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान डाक्टरों ने गांव के 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान संतोष, सुनील, वीरेंद्र, रामरती, सुखरानी, रतिरानी, राधेश्याम, विद्या राहुल आदि रोगियों की जांच की। टीम में डा. एमएस खान ने बताया कि गांव में स्थिति नियंत्रित है।

बुखार से छात्रा समेत तीन की मौत
जिले के ज्यादातर गांवों में बुखार का कहर, सैकड़ों लोग बीमार
सेहत सुधारने में स्वास्थ्य महकमे के प्रयास नाकाफी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें