फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मनरेगा में चालू वित्तीय वर्ष में 312480 महिलाओं को मिला रोजगार

Sun, 18 Jan 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मनरेगा के तहत होने वाले काम में जॉब कार्ड धारक को रोजगार मुहैया कराया जाता है। इसमें महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में मार्च 2025 से 16 जनवरी तक अर्जित 1006970 मानव दिवस में 312480 महिलाओं को काम मिला है। इसमें अमरौधा में सबसे अधिक 58558 महिलाओं ने रोजगार पाकर आमदनी की और आत्मनिर्भर बन सकी हैं।
विज्ञापन


मनरेगा में जॉबकार्ड धारकों को रोजगार देना प्राथमिकता में शामिल है। इसमें कम से कम से 33 फीसदी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य है। अभी तक जिले में कुल 31.04 फीसदी महिलाओं को मनरेगा से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। अमरौधा के बाद संदलपुर ब्लॉक में 42831 महिलाओं को काम मिला और यह दूसरे स्थान पर रहा।
वहीं, मलासा में 42235 महिलाएं काम कर आमदनी कर रही हैं। वहीं सबसे कम झींझक में 15040 को रोजगार मिल सका है। विभाग के मुताबिक अकबरपुर में 17680, डेरापुर में 26291 महिलाओं को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। मैथा में 29384, राजपुर में 30781, रसूलाबाद में 30121 और सरवनखेड़ा में 19559 महिलाओं को रोजगार मिला है।
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा अशोक कुमार ने बताया कि मनरेगा के तहत जॉबकार्ड धारकों को सौ दिन का रोजगार मुहैया कराना आवश्यक है। इनमें कम से कम 33 फीसदी महिलाओं को काम उपलब्ध कराना आवश्यक है। अभी तक करीब तीन लाख महिलाओं को मनरेगा के तहत काम मिल रहा है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें