फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स माफिया बच्चा के परिवार के पांच सदस्यों के 31 एकाउंट सीज, मेहरबान रहने वाली पुलिस कर रही कार्रवाई

Sat, 22 Aug 2020 03:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के विजय नगर के ड्रग माफिया बच्चा के परिवार के 31 बैंक एकाउंट पुलिस ने सीज कर दिए हैं। एकाउंटों में 15 लाख रुपये मिले हैं। पोस्टआफिस में खुले एकाउंटों में कितने रुपये हैं, उसकी जानकारी मांगी गई है। एसपी पश्चिम डॉ अनिल कुमार ने बताया कि बच्चा और उसका भाई राजकुमार दोनों ही काकादेव थाने के हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही सक्रिय बदमाश हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को विजय नगर और शास्त्री नगर में छापा मारकर करीब ढाई करोड़ का गांजा, चरस, स्मैक और नशीली दवाइयां पकड़ी थीं। चार तस्करों को गिरफ्तार किया था जबकि सरगना हिस्ट्रीशीटर सुशील शर्मा उर्फ बच्चा फरार हो गया था। इस कारोबार में पुलिस की मिलीभगत भी थी।

पुलिस को छानबीन में पता चला है कि बच्चा व उसके परिवार के खातों से रोज लेन-देन होता था। खाते सीज होने के बाद अब अवैध कारोबार से अर्जित की गई उसकी संपत्तियों की जांच भी की जा रही है। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह के आदेश पर संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसके लिए नगर निगम, केडीए और जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन


महिलाओं से बिकवाता था गांजा-स्मैक 
कोचिंग मंडी में स्मैक-गांजा बिकने की शिकायत लंबे अरसे से लोग कर रहे थे। स्थानीय लोगों का रहना दूभर हो गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आस-पास के चाय-पान के खोखे, छोटी-छोटी दुकानें, खाने-पीने के अड्डे नशे के अड्डों में तब्दील हो चुके थे। कोचिंग मंडी की गलियों में छोटे-छोटे लड़के घूम-घूम कर नशे का सामान बेचते थे। पुलिस ने बताया कि बच्चा के गैंग में कई महिलाएं भी शामिल हैं जो कोचिंग मंडी के आस-पास स्मैक-गांजा बेचती हैं। पान की दुकानों में भी बेचती हैं। उनकी तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें