फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब प्रेम की गजब कहानी: 75 साल के बुजुर्ग पर आया 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर का दिल, हुई सगाई

Wed, 14 Oct 2026 06:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया की चर्चित ब्लॉगर रानी राजपूत और सहार के 75 वर्षीय रामसुगर की प्रेम कहानी की चर्चा जोरों पर है। दोनों ने सगाई कर ली है। 
विज्ञापन
रामसुगर व होने वाली पत्नी रीना राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार उम्र की सरहदों और फासलों को नहीं देखता, इस बात को सच साबित करती एक अनोखी प्रेम कहानी औरैया और सहार क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सहार ब्लॉक के अरियारी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध रामसुगर को औरैया की रहने वाली 30 वर्षीय चर्चित इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से मोहब्बत हो गई। उम्र के इस पड़ाव पर परवान चढ़े प्यार को अब दोनों ने शादी के बंधन में तब्दील करने का फैसला कर लिया है। 
विज्ञापन


वृद्ध रामसुगर ने बताया कि रानी राजपूत का उनके घर पिछले दो वर्षों से लगातार आना-जाना था। रामसुगर की पुत्री राधा खुद एक यूट्यूबर है और रानी उनके घर अक्सर वीडियो शूट करने आती थीं। राधा के साथ वीडियो शूटिंग के दौरान ही रानी का रामसुगर के घर आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे मुलाकातों का यह सिलसिला प्यार में बदल गया। करीब सात वर्ष पूर्व रामसुगर की पत्नी का निधन हो चुका है इसके बाद अब उन्हें अपना हमसफर रानी राजपूत के रूप में नजर आया है।
Trending Videos

बेटी राधा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में उनके पिता रामसुगर और इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत की सगाई हुई। इस सगाई का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ वह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में इस अनोखी शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार इस रिश्ते को आधिकारिक रूप से आगे बढ़ाते हुए जल्द ही दोनों पूरे रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। शादी की सभी रस्में और तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। जहां एक ओर इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं परिवार की सहमति और दोनों की रजामंदी से होने वाली यह शादी अब इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें