फरहान शकील, रघुराज शाक्य, सुखदेवी वर्मा, किशन मुरारी गुप्ता, सुनील यादव व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
आने वाले दिनों में शिवपाल का सेक्युलर मोर्चा सपा को अबतक का सबसे बड़ा झटका दे सकता है। जिस तरह से सपा नेता समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के समर्थन में आ रहे हैं उससे यह बात तय होती जा रही है कि सपा की सियासी परेशानियां अभी और बढ़ सकती हैं। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारी रघुराज सिंह शाक्य ने यूपी के इटावा जिले में एक प्रेसवार्ता में कुछ ऐसे संकेत दिए हैं जोकि सपा के लिए चिंताजनक और सेक्युलर मोर्चा को मजबूती देने वाले हो सकते हैं।
सेक्युलर मोर्चा के रंग में गांधी जयंती यात्रा को रंगने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। फरहान शकील ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सुबह आठ बजे से गांधी जयंती यात्रा निकाली जाएगी। इसमें समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की घोषणा कर समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे। यात्रा के संयोजक फरहान शकील ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।