कन्नौज जिले में जीटी रोड पर जलालपुर पनवारा गांव के पास रविवार की देर शाम रोडवेज बस ने मारुति वैन में टक्कर मार दी। हादसे में बिल्हौर नगर के बलराम नगर निवासी महिला समेत तीन की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। कानपुर नगर जिले के बिल्हौर मोहल्ला बलराम नगर निवासी गिरीश चंद्र (60) के फर्रुखाबाद जिला के जहानगंज थाना क्षेत्र के झंसी गांव निवासी रिश्तेदार की मौत हो गई थी।
गिरीश उनकी पत्नी शकुंतला (55), बेटे मोहित (25), रोहित (22), पूजा (35) पत्नी सोनू, उनकी बेटी आयुषी व बेटा आयुष, साधना (40) पत्नी आदित्य, राजेश (40) पुत्र लालू बलराम वैन से गमी में शामिल होने गए थे। वैन अजीत कुमार (35) निवासी मोहम्मदपुर चला रहा था।
वैन अजीत कुमार (35) निवासी मोहम्मदपुर चला रहा था। रविवार शाम को ये लोग बिल्हौर लौट रहे थे। जीटी रोड पर जलालपुर पनवारा गांव के पास रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी।
हादसे में शकुतंला (55), आयुष और चालक अजीत की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।