फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की दीवार गिरने से 3 बच्चों की मौत, 15 जिंदगी अाैर माैत से जूझ रहे

Sat, 03 Dec 2016 08:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोलर और गिरी हुई स्कूल की दिवार की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के तालग्राम ब्लाक के रोहली गांव में एक स्कूल की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि 15 बच्चे अभी भी जिंदगी अाैर माैत से जूझ रहे हैं। घायलाें का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बच्चाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में अाधा दर्जन बच्चाें की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि रोलर गाड़ी बैक करते समय गाड़ी स्कूल की दिवार टकरा गई। इससे पूरा दीवार गिर पड़ा अाैर स्कूल में माैजूद 3 बच्चाें की माैके पर ही माैत हाे गई। मृतक बच्चाें में रिंकल(10), जानकी(8),वंदना(6) शामिल हैं। दीवार गिरने के बाद अानन-फानन में स्थानीय लाेगाें की मदद से दीवार के मलबे में फंसे बच्चाें काे निकाल अस्पताल भेजा गया। बच्चे आधी छुट्टी के दौरान मिड डे मील के तहत मिलने वाला खाना खा रहे थे। जिलाधिकारी ने घायल 15  बच्चाें काे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में हर सुविधा देने का अादेश दिया है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक मामले में राेलर चालक के खिलाफ भी पुलिस मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेने की कार्रवाई कर रही है।  
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें