घायल विदेशी सैलानी आस्ट्रिया निवासी आदम टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में सड़क हादसे के दौरान घायल हुए विदेशी पर्यटकों से मिलने शनिवार को कुछ क्षेत्रीय लोग पहुंचे। उन्होंने घायल विदेशी मेहमानों का हालचाल लिया और फ्रूट्स दिये। विदेशी पर्यटक आस्ट्रिया यूरोप निवासी आदम टेडियन (30) और मोनिका आर निवासी मैक्सिको सिटी भारत घूमने आए हैं। शुक्रवार को वह फतेहपुर से आगरा बाइक से जा रहे थे, तभी रनियां के खानचंद्रपुर गांव के सामने कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैगन-आर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए थे।