फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: टेनरी संचालकों ने खड़े किए हाथ, कहा कुंभ तक नहीं चलाएंगे बाकी बची 29 टेनरियां

Wed, 09 Jan 2019 11:09 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर की गंगा में प्रदूषण फैलाने के नाम पर बंद की गईं जाजमऊ क्षेत्र की 229 टेनरियों को देख बाकी बची 29 टेनरियों के संचालकों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिख कहा है कि जिस तरह से टेनरियों के साथ बर्ताव किया जा रहा है, वे लोग भी 11 जनवरी से अपनी टेनरियां बंद कर देंगे।
विज्ञापन


टेनरी संचालकों का कहना है कि जिला प्रशासन और जल निगम अधिकारियों की रोज-रोज की धमकी से अच्छा है कि उनका कारोबार बंद रहे। वे कुंभ स्नानों के बीच मिलने वाली रियायत के दिनों में भी टेनरियां नहीं चलाएंगे।

इस बीच मंगलवार को पूरे दिन जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने एक दिन पहले बंद कराई गई 91 टेनरियों के ड्रम सीज किए। ड्रमों को सीज करने की प्रक्रिया में जिस मोटर पर ड्रमों में पानी भरा जाता है उसकी मोटर और ड्रम में लगे कुंडे के बीच लोहे की जंजीर लगाकर उस पर सरकारी सील लगा दी है। यदि कोई उसे तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो पिक
टेनरियां बंद होते ही गंगाजल हुआ ‘शुद्ध’ 
जाजमऊ क्षेत्र की टेनरियां बंद होते ही गंगाजल की गुणवत्ता में कुछ सुधार दिखने लगा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में पानी का रंग 20 हेजन (सामान्य स्थिति) और बीओडी (बायो डिजाल्व आक्सीजन) की मात्रा तीन के करीब रही है। यह भी सामान्य मात्रा कही जाती है। बोर्ड का कहना है कि कुंभ स्नान तक इसमें और सुधार होने की पूरी गुंजाइश है।

नाले का हो रहा रिसाव
मंगलवार को भी वाजिदपुर नाले से रिसाव होकर गंगा में नाले का पानी जाता रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि मकर संक्रांति के स्नान 15 जनवरी तक सभी टेनरियां बंद हो जाएंगी। यह सभी टेनरियां अगले आदेश तक बंद रहेंगी। इन्हें खोलने का आदेश शासन से आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें