फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चावल बेचने के नाम पर मिल मालिक से 28.73 लाख ठगे

Sun, 10 Mar 2024 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। टूटे हुए चावल बेचने के नाम पर फर्जी बिल बनाकर एक युवक ने धान मिल के मालिक से 28 लाख 73 हजार 550 रुपये ठग लिए। ठगी की जानकारी होने पर मिल मालिक ने शिकायत एसपी से की तो उन्होंने केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

रसूलाबाद स्थित धान मिल के मालिक गोविंद कांत त्रिवेदी ने एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को शिकायती पत्र देकर बताया कि 16 फरवरी को मोबाइल पर एक युवक की कॉल आई। उसने खुद को मध्य प्रदेश के रीवा जिले के हटवा निर्भयनाथ निवासी अनिल मिश्रा बताया। युवक ने तीन ट्रक टूटा हुआ चावल खंडा बेचने का सौदा तय किया। इसपर उन्होंने चावल को ट्रकों में लोड कर भिंड पहुंचाने के लिए कहा। आरोपी युवक ने चावल लोड करवाने के फर्जी बिल वाउचर बनाकर व्हाट्सएप के जरिए उसे भेजे। इसके साथ ही उसने गुमराह कर 28 लाख 73 हजार 550 रुपये नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान करवा लिए। इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया। तीन अलग-अलग नंबरों से प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हुआ तो उसे ठगी का अहसास हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें