फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 286 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

Thu, 21 Nov 2024 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 25:: रोजगार मेले में प्रतिभाग करते युवा। स्रोत-विभाग
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में संचेतना कॉलेज में आयोजित किया गया रोजगार मेला

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय और संचेतना कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 11 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार पाकर 286 अभ्यर्थियाें को नियुक्ति पत्र मिला। नियुक्ति पत्र मिलते ही युवाओं के चेहरे खिल गए।
कॉलेज सभागार में रोजगार मेले में 668 प्रतिभागियों ने अपने प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच पड़ताल कर साक्षात्कार किया। इस बीच कंपनी के मानकों पर 286 युवा ही खरे उतर सके। मॉडल कैरियर सेंटर के यंग प्रोफेशनल दीपक कुमार सिंह ने कहा कि रोजगार मेलों का लगातार आयोजन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही जिन युवाओं का चयन किसी कारणवश नहीं हो सका है, उन्हें हताश होने की कतई आवश्यकता नहीं है। वह जल्द होने वाले अगले मेले में प्रतिभाग कर सकते है। कॉलेज की निदेशक डाॅ. सीमा यादव, प्राचार्य डॉ. सुनील, आनंद मोहन, अंशुल, अनिल, देवेश व मोहित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें