फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंची कोरोना वैक्सीन की 2800 डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में वैक्सीन की कमी से दो दिन तक टीकाकरण बंद रहने से लोगों को परेशान होना पड़ा। तीसरे पहुंची वैक्सीन की 2800 डोज मिलने के बाद अधिकांश सेंटरों पर टीकाकरण शुरू किया गया।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार व बुधवार को वैक्सीन की कमी के चलते स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे सभी लोगों का टीकाकरण नहीं हो सका था। सभी सीएचसी अधीक्षक व पीएचसी प्रभारियों ने मामले की जानकारी जिला स्तरीय अफसरों की दी। इसके बाद डोज खत्म होने की जानकारी शासन स्तर को दी गई। इधर, अस्पताल पहुंच रहे लोगों को बिना वैक्सीनेशन के घर लौटना पड़ रहा था।
गुरुवार को वैक्सीन की 2800 डोज जिले में भेजी गई। विभाग का दावा है कि अधिकांश सीएचसी व पीएचसी पर टीकाकरण किया गया। जबकि हकीकत में कई अस्पतालों से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। इधर, गुरुवार सुबह डीएम जेपी सिंह ने टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने शत प्रतिशत वैक्सीनेशन किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

झींझक सीएचसी पहुंचे दिनेश चंद्र सिंह गौर ने बताया कि वह एक बजे के बाद सीएचसी झींझक टीकाकरण के लिए गए थे। वहां वैक्सीन खत्म होने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार संजय ने बताया कि वह वैक्सीन की डोज के लिए रसूलाबाद गए थे, लेकिन तब तक केंद्र बंद हो चुका था। अधीक्षकों का कहना है कि यह लोग समय पर नहीं पहुंचे। इस लिए टीकाकरण नहीं हो सका।
आज फिर खत्म हो सकती डोज
कानपुर देहात। जिले में वैक्सीन खत्म होने के बाद लोगों को अस्पताल से लौटना पड़ रहा था। इसके बाद गुरुवार को वैक्सीन की 2800 डोज भेजी गई, जो नाकाफी है। शुक्रवार को डोज खत्म होने की संभावना है। हालांकि अफसरों का कहना है कि हो सकता है शुक्रवार को और डोज कानपुर से आ जाए।
राष्ट्रपति ने टीकाकरण पर दिया था जोर
कानपुर देहात। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 27 जून को परौंख व पुखरायां में लोगों को संबोधित करते हुए तय दूरी व मास्क का प्रयोग करने की अपील की थी। इसके साथ ही डीएम जेपी सिंह को टीकाकरण में तेजी लेने की बात कही थी। इसके दो दिन बाद ही जिले में वैक्सीनेशन की कमी हो गई।
वैक्सीन की डोज जिले में आई है। जिसे अस्पतालों में वितरित कर टीकाकरण कराया जा रहा है। एक-दो दिन में और डोज आने की संभावना है। ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है। - डॉ. एमके जतारया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें