फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतीमखाना कमेटी के लिए 28 सदस्य निर्वाचित

Mon, 19 Jan 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजुमन यतीमखाना इस्लामिया परेड में 28 सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी (मजलिसे इंतजामियां) के लिए रविवार को सुबह दस बजे से एक बजे तक चुनाव कराए गए।
विज्ञापन


इस दौरान 70 सदस्यों ने कार्यकारिणी के लिए 50 लोगों को वोट दिए। यतीमखाना कमेटी में 75 साधारण सदस्य हैं। पांच सदस्य शहर से बाहर थे। इसलिए वह वोट देने नहीं आ सके।

चुनाव में मिस्बाहुल इस्लाम को 52, मास्टर शाहिद बरकाती को 50 और डाक्टर नदीम अख्तर फारूकी को 50 वोट मिले। इस कार्यकारिणी में डाक्टरों का दबदबा दिखाई दिया।
विज्ञापन


यतीमखाना कमेटी का चुनाव मिस्बाहुल हक एडवोकेट की देखरेख में कराया गया। कार्यकारिणी के लिए खड़े 50 उम्मीदवारों का बैलट अंग्रेजी और उर्दू में छपवाया गया था।

इसमें वोट देने वाले को अपने उम्मीदवार के सामने सही का निशान लगा था। एक बजे तक हुए मतदान में 70 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान शहर में रहने की वजह से नजम हमराज, अबुल बरकात नजमी, नसीरउद्दीन, नुजहत रहमान, एहसानुल हक ने नहीं आ सके। दो बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन


इस दौरान एक वोट इनवैलिड कर दिया गया। चुनाव में कांटे की टक्कर रही। तीस वोट से अधिक पाने वाला ही जीत हासिल कर सका।

वोटों की गिनती के दौरान लाउडस्पीकर से किसको कितने वोट मिले इसकी जानकारी दी जाती रही। चुनावी नतीजा जानने के लिए सभी प्रत्याशी बेसब्री से यतीमखाने में ही बैठकर इंतजार करते रहे।

चुनाव में चौधरी जियाउल इस्लाम, जहीरुद्दीन, तारिक रजा फातमी को भी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें