फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झांसी-मुंबई रूट की 26 ट्रेनें 22 दिसंबर तक नहीं चलेंगी, रोज निरस्त कराए जा रहे हैं 11 हजार टिकट, यात्री परेशान

Thu, 16 Dec 2021 10:27 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर-झांसी रेल लाइन के दोहरीकरण के काम की वजह से कुछ ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों में बंद किया गया है। कुछ के मार्ग बदले गए हैं। 22 दिसंबर के बाद इन ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-मुंबई रूट की 26 ट्रेनों के 22 दिसंबर तक बंद होने से यात्री परेशान हैं। इससे पुष्पक एक्सप्रेस, उद्योग नगरी एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों पर लोड बढ़ गया है। इनमें पहले ही वेटिंग थी, जो बढ़ गई है। वहीं, सेंट्रल स्टेशन समेत शहर के अन्य स्टेशनों के रिजर्वेशन केंद्रों पर टिकट निरस्त कराने के लिए रोज काफी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। रोजाना 11 हजार टिकट निरस्त कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें 22 दिसंबर तक नहीं चलेंगी
12597 गोरखपुर-सीएसटीएम एक्सप्रेस 14 और 21 दिसंबर 
12598 सीएसटीएम-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 और 22 दिसंबर
12103 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस 21 दिसंबर
12104 लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस 22 दिसंबर
11407 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस 14 और 21 दिसंबर
11408 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस 16 और 23 दिसंबर
09465 अहमदाबाद दरभंगा एक्सप्रेस 17 दिसंबर
09466 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 20 दिसंबर
11109-11110 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी 12 से 22 दिसंबर 
22121 एलटीटी लखनऊ एक्सप्रेस 18 दिसंबर
22122 लखनऊ एलटीटी एक्सप्रेस 19 दिसंबर
20413 इंदौर एक्सप्रेस 21 दिसंबर
20414 वाराणसी एक्सप्रेस 22 दिसंबर
11807 आगरा कैंट इंटरसिटी 12 से 22 दिसंबर 
11808 कैंट आगरा इंटरसिटी 12 से 22 दिसंबर

कानपुर-झांसी रेल लाइन के दोहरीकरण के काम की वजह से कुछ ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों में बंद किया गया है। कुछ के मार्ग बदले गए हैं। 22 दिसंबर के बाद इन ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा। - डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें