फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा कारोबारी के घर 26 लाख की चोरी, बेटे का जन्मदिन मनाने निकला था परिवार, घर लौटे तो मच गया कोहराम

Mon, 12 Aug 2019 12:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
26 लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के गुजैनी ई ब्लाक में बेटे का जन्मदिन मनाने परिवार समेत निकले डीबीएस कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष और लोहा-शराब कारोबारी विष्णु गुप्ता के घर 26 लाख रुपये की चोरी हो गई। रात साढ़े आठ से 11 बजे के बीच चोरों ने वारदात की। छत के रास्ते घुसे चोर छह लाख नकद और 20 लाख के जेवर समेट ले गए। 
विज्ञापन


विष्णु गुप्ता का शराब ठेका और लोहे का कारोबार है। बताया कि रविवार को बेटे का जन्मदिन मनाने रात 8:30 बजे वह परिवार संग गोविंदनगर गए थे। होटल में खाना खाने के बाद करीब 11 बजे घर लौटे। मेनगेट का ताला खोलकर कमरे में पहुंचे तो सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था।

 
विज्ञापन

चोर अलमारी के लॉकर से छह लाख रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये के पत्नी के जेवर समेट ले गए। गोविंद नगर थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। कानपुर के गुजैनी ई ब्लाक में लोहा-शराब कारोबारी विष्णु गुप्ता के घर 26 लाख रुपये की चोरी में पुलिस आस-पास लगे सीटीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर छानबीन की। मेन गेट का ताला नहीं तोड़ा गया बल्कि छत के रास्ते चोर घर में दाखिल हुए। घर की ऊपरी मंजिल पर अभी निर्माण और फर्नीचर का काम चल रहा है इसलिए ऊपरी हिस्सा खुला है। वहीं से चोर नीचे दाखिल हो गए।

घनी आबादी वाले इस इलाके में रात साढ़े आठ से 11 बजे के बीच चोरी होने से लोग हैरत में हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरों का गैंग सक्रिय है। तीन दिन पहले रतनलालनगर में बंद घर में लाखों की चोरी हुई थी और अब यह वारदात हो गई। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले गुजैनी ए ब्लाक में भी सरकारी अस्पताल के पीछे रात डेढ़ बजे चोरों का गैंग दुकानों की टोह ले रहा था पर लोगों के जागने पर भाग निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें