फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से 257 शिव मंदिरों की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शिवरात्रि पर मंदिरों में कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 257 शिवमंदिरों की सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। घाटों पर पुलिस, जल पुलिस के साथ एलआईयू और खुफिया का पहरा रहेगा। इसके निर्देश मंगलवार देर शाम पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर की गई बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया। कहा श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार में गंगा घाटों और शिव मंदिरों में अत्याधिक भीड़ रहेगी। देर रात से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर परिसर में आ जाएंगे, उसके लिए तैयारियां पूरी रखी जाएं।

सरसैया घाट, गुप्तार घाट, भगवतदास घाट, गोलाघाट, कोयला घाट, मैस्कर घाट, सिद्धनाथ घाट, परमट घाट, पत्थर घाट, ब्रह्मावर्त घाट, लक्ष्मण घाट, सीता घाट, ड्योढ़ी घाट, किन घाट, कोठी घाट, खेरेश्वर घाट आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें