फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 2.52 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर अधिक मुनाफा का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त बैंककर्मी से 2.52 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने एप इंस्टाल कराकर 45 दिन के भीतर रकम जमा कराई। इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आजादनगर के केडीए सिग्नेचर ग्रीन्स निवासी सेवानिवृत्त बैंककर्मी अनिल कुमार सिंह चौहान ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 15 जुलाई की शाम उनके मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें लिखा था क्या आप एयरपोर्ट पहुंच गए हैं? जब उन्होंने फोन पर जानकारी की तो एक महिला ने अपना नाम इरा रेड्डी बताते हुए मैसेज गलती से भेजने की बात कही। इसके बाद महिला ने टेलीग्राम के माध्यम से बात करना शुरू किया और 21 जुलाई को अपना व्हाट्सएप नंबर दिया। 25 जुलाई की सुबह महिला ने व्हाट्सएप नंबर से वीडियो कॉल की। इसमें एक व्यक्ति था जिसे महिला ने अपना भाई बताया। अधिक मुनाफा होने का झांसा देकर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए राजी कर लिया।
पीड़ित के अनुसार, 26 जुलाई को महिला ने एप इंस्टाल कराया। इसके बाद पांच लाख रुपये निवेश करा दिए। महिला ने 27 जुलाई को फिर से पांच लाख जमा करा लिए। इसके बाद झांसा दिया कि कोईनेक्स एप ने बोनस स्कीम लाॅन्च की है इसके लिए कम से कम दो करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। उन्होंने असमर्थता जताई तो दबाव डाला गया। उन्होंने रिश्तेदार से उधार लिया, शेयर और घर का सामान बेरा और अपने फ्लैट पर लोन लेकर बताए खाते में कुल 1.98 करोड़ रुपये जमा कर दिए। इस पर महिला ने कहा कि दो लाख रुपये कम है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उनके खाते के इस्टेटमेंट में यह दिखाने लगा कि महिला ने अपनी तरफ से चार लाख रुपये दिए। इसके बाद पीड़ित से 23 लाख रुपये और जमा कराए गए। 29 अगस्त को बातों में उलझाया कि मनी लांड्रिंंग कानून से बचने के लिए खाते में 31 लाख रुपये और ट्रांसफर कराए। पीड़ित के अनुसार कुल 2.52 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद ठग ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। साइबर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें