बदमाश पर घोषित था 25 हजार का इनाम
जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह गिर गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम धर्मेंद्र पाल निवासी बेरी थाना अजनर बताया। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि पकड़े गए शातिर अपराधी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से लूट के छह हजार रुपये, एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।