फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: देवउठनी एकादशी पर 2500 शादियां, सबसे ज्यादा लॉन बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। देवउठनी एकादशी एक नवंबर को मनाई जाएगी। भगवान विष्णु के जगने और तुलसी-शालिग्राम विवाह के अवसर पर इस दिन शहर में करीब 2500 शादियां होंगी। इसके लिए इस बार सबसे ज्यादा लॉन की बुकिंग हुई है। शादियों में फिर से ज्यादा मेहमान बुलाने का दौर शुरू हो गया है। लोगों ने औसतन 450-500 मेहमानों वाली कैटरिंग की व्यवस्था कराई है। पहले यह 250-300 तक सीमित था।
विज्ञापन



नवंबर में 19, 21, 22, 23, 24 और 30 को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद एक और पांच दिसंबर और जनवरी 2026 में 14, 23, 25 और 28 को भी शादी के मुहूर्त हैं। फरवरी में 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 तारीख को विवाह के मुहूर्त हैं। इनके लिए शहर के होटल, लॉन, गेस्ट हाउस, रिसोर्ट फुल हो गए हैं। बंपर समारोह से आटोमोबाइल, मेवा, टेंट, किराना, सोना-चांदी कारोबारियों को अच्छा कारोबार मिलने की संभावना है।

शहर में प्रतिदिन औसतन 100 से 150 शादियां होंगी। जानकारों के अनुसार मौजूदा समय में लोग शादियों में खूब खर्च कर रहे हैं। तमाम लोग दिल्ली, मुंबई के बड़े-बड़े होटलों से शेफ को बुला रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित पीएन द्विवेदी ने बताया कि हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत का एक नवंबर शनिवार को होगा। इस दिन श्री विष्णु का पूजन कर उनको योग निद्रा से जगाया जाएगा।
विज्ञापन


सर्दियों की शादी का रहता इंतजार, होती ज्यादा बिक्री
कारोबारी सर्दियों की शादी का सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं। इसमें सूट, शेरवानी, गर्म कपड़ों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। इस बार सर्दी ज्यादा पड़ने का अनुमान है। कारोबारियों ने स्टाक भी कर लिया है। बाजार अच्छा चलने की उम्मीद है। - रूमित सिंह सागरी, निदेशक, कानपुर कपड़ा कमेटी।

एक शादी पर खर्च होते औसत आठ से दस लाख
फरवरी तक सहालग के लिए होटल, लॉन, गेस्ट हाउस, रिसोर्ट फुल हो चुके हैं। एक नवंबर को ही दो हजार से ज्यादा शादियां हैं। एक शादी पर औसत आठ से 10 लाख तक खर्च आता है। करीब 250 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। - राजकुमार भगतानी, महामंत्री, कानपुर होटल, गेस्टहाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन।


साल अंत तक पांच हजार शादियों का अनुमान
कम मेहमानों वाले शादी समारोहों का दौर खत्म हो गया है। कैटरिंग, होटल, गेस्ट हाउस को अच्छा कारोबार मिल रहा है। बड़े टेंट-पड़ाल और इससे जुड़े उत्पादों की मांग देखी जा रही है। नवंबर-दिसंबर मिलाकर शहर में पांच हजार से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। - सुबोध चोपड़ा, टेंट-पड़ाल कारोबारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें