फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे 25 शिक्षक बर्खास्त, वसूली के साथ दर्ज होगी एफआईआर

Mon, 02 Nov 2020 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
इटावा जिले में बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाने वाले 25 शिक्षकों को सोमवार को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया। ये शिक्षक वर्ष 2011 में टीईटी  फेल होने पर फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर एडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने जांच में प्रमाणपत्रों को फर्जी पाया था। प्रमाणपत्र संदिग्ध मिलने पर 12 शिक्षकों का वेतन रोका गया है। शासन ने अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करके वर्ष 2010 के बाद नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच के आदेश दिए थे।

करीब सालभर से इन शिक्षकों की जांच चल रही थी। जांच के दौरान वर्ष 2013 और वर्ष 2016 में नियुक्ति पाने वाले 25 शिक्षकों के टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं। इसके अलावा 12 शिक्षकों के प्रमाणपत्र भी संदिग्ध मिले।
विज्ञापन


इनका वेतन बीएसए ने फिलहाल रोक दिया है। वहीं, जांच रिपोर्ट के आधार पर 25 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। बीएसए कल्पना सिंह ने बताया कि बर्खास्त शिक्षकों से सरकारी धन की वसूली के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

ताखा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव ने बताया कि इन शिक्षकों में 16 शिक्षक उनके ब्लाक के ह,ैं जिनके द्वारा टीईटी में अनुत्तीर्ण होने के बावजूद मार्कशीट में उत्तीर्ण दिखाकर नौकरी हथिया ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें