फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 25 टेनरियां बहा रहीं क्रोमियमयुक्त जहरीला पानी, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपी पीसीबी) को 25 टेनरियों का जहरीला पानी गंगा या सीवर लाइन में जाता मिला। इस पर इन्हें नोटिस जारी किए हैं। अमर उजाला में टेनरियों का क्रोमियमयुक्त जहरीला पानी गंगा और सीवेज चैनल (घरेलू उत्प्रवाह को वाजिदपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाने वाली सीवर लाइन) में बहाने का खुलासा कई बार किया गया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में भी यह मामला पहुंचा। एनजीटी ने यूपी पीसीबी को जाजमऊ की सभी टेनरियों की जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद यूपी पीसीबी ने दो टीमें गठित कर जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन



यूपी पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सुमन ने बताया कि बोर्ड के प्रयोगशाला सहायक डॉ. रजनीश के नेतृत्व में दोनों टीमों को सभी 278 टेनरियों की जांच के आदेश दिए गए हैं। इनमें से एक टीम सुबह से दोपहर तक और दूसरी दोपहर से शाम तक जांच कर रही है। अभी तक 100 टेनरियों की जांच हो पाई है। इनमें से 25 टेनरियों का गंदा पानी गंगा या सीवर लाइन में जाता मिला। इन्हें नोटिस दिए हैं। सुधार न करने पर जुर्माना या तालाबंदी की भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें