फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Stolen in Fatehpur: 25 किलो टमाटर चोरी...दो चोर दबोचे, अखिलेश बोले- STF को बना दें टमाटर टास्क फोर्स

Fri, 14 Jul 2023 12:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur Crime: थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया औंग कस्बे के कामता प्रसाद व मोहम्मद इस्लाम के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपितों के पास से अदरक और मिर्च बरामद की गई है, जबकि टमाटर बेच दिया था।
विज्ञापन
टमाटर कांड (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में औंग कस्बा स्थित आढ़त से मंगलवार की रात टमाटर समेत दूसरी महंगी सब्जियों की चोरी में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा एक खरीदार समेत दो को पकड़ा था। उन दोनों को पुलिस ने छोड़ा है।

विज्ञापन

कल्यानपुर थाने के साईं गांव के रामजीत और औंग कस्बा के नईम साझेदार हैं। दोनों मिलकर कस्बा स्थित आढ़त में साप्ताहिक बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं। मंगलवार को बाजार में सब्जियों की कैरेट दुकान पर रखकर घर सोने चले गए थे। वह बुधवार सुबह दुकान पहुंचे, तो सारा माल चोरी हो चुका है।
चोर 25 किलो टमाटर, मिर्च, अदरक समेत अन्य सब्जियां चुरा ले गए थे। पुलिस पहले मामले को टरकाती रही। मामले के तूल पकड़ने पर रामजी की शिकायत पर गुरुवार को चोरी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। एक टमाटर खरीदार समेत दो को छोड़ दिया।

विज्ञापन

दोनों आरोपितों से पूछताछ है जारी
थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया औंग कस्बे के कामता प्रसाद व मोहम्मद इस्लाम के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपितों के पास से अदरक और मिर्च बरामद की गई है, जबकि टमाटर बेच दिया था। जांच की जा रही है।

पूर्व सीएम ने टमाटर चोरी पर किया ट्वीट
सोशल मीडिया पर टमाटर चोरी का मामला जमकर ट्रोल कर रहा है। चोरी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्वीट में किया है। अखिलेश ने ट्वीट पर लिखा है कि अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ ) का नाम बदलकर टमाटर टास्क फोर्स कर देना चाहिए। ट्वीट के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई है।
विज्ञापन

कई चोरियों का नहीं खुलासा
क्षेत्र में पहले हुई चोरियों का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। 27 जून को गुधरौली पेट्रोल पंप में सो रहे सेल्समैन की जेब काटकर चोर 20 हजार नकदी चुरा ले गए थे, वहीं खड़े ट्रकों से कीमती मोबाइल भी चोर चुरा ले गए थे। इन मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 29 जून को हाईवे किनारे खड़े ट्रक से 70 गत्ते सरसों का तेल चोरी हुआ था। दो दिन पहले 11 जुलाई को फैक्टरी कर्मी अनिल के घर गढ़वा मोहल्ले से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें