फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ चोरों की करतूत: दरवाजा तोड़कर दरोगा के घर ही चोरी, नकदी और जेवर लेकर बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Jul 2023 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur Crime:  प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि चोरी में बंदूक, कारतूस मिले हैं। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। बदमाश अलमारी तोड़कर सोने की चेन, अंगूठी, सोने का लॉकेट, ड्राइविंग लाइसेंस व आठ हजार रुपए नकद चुरा ले गए।
विज्ञापन
कमरे में खुली पड़ी अलमारी और बंदूक की जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के रक्षपालपुर क्षेत्र में प्रयागराज में तैनात दरोगा के घर का दरवाजा तोड़कर चोर अलमारी से नकदी-जेवर के साथ दोनाली बंदूक व कारतूस चुरा ले गए। हालांकि सुबह खोजबीन के दौरान बंदूक व कारतूस घर के करीब चार सौ मीटर दूर खेत से मिले। पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के भदौहा गांव निवासी अजय नारायण त्रिपाठी दरोगा हैं। उनकी तैनाती प्रयागराज के होलागढ़ थाने में है। गांव स्थित उनके घर में परिवार रहता है। परिवार के लोग मंगलवार रात घर की पहली मंजिल पर सो रहे थे। नीचे कमरे का एक पुराना लकड़ी का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर दूसरे कमरे तक पहुंच गए।
वहां अलमारी खोलकर सोने की चेन, अंगूठी, सोने का लॉकेट, ड्राइविंग लाइसेंस व आठ हजार रुपए नकद चुरा ले गए। इसके साथ कमरे में रखी दोनाली बूंदक और कारतूस साथ ले गए। परिजनों को सुबह चोरी का पता लगा। इस पर पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर दूर खेत में मिले बंदूक और कारतूस
खोजबीन के दौरान घर के पीछे करीब 400 मीटर दूर खेत पर ग्रामीणों को बंदूक और कारतूस मिले। बंदूक, कारतूस की जांच के लिए फोरेंसिक टीम पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि चोरी में बंदूक, कारतूस मिले हैं। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें